फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police killed a young man

पुलिस ने पीट-पीट कर युवक काे उतारा माैत के घाट, इस अाराेप में किया था गिरफ्तार

Tue, 15 May 2018 07:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 May 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
up police killed a young man
डेमाे पिक
महोबा के अजनर थाना के कैथौरा में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में दो दिन पहले पकड़े गए युवक की पिटाई किए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार की रात जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई ने अजनर थाना पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ग्राम कैथोरा में अजनर थाना पुलिस ने 11 मई को अवैध शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर छापा मारा था। छापामारी में कुट्टू 40 पुत्र मइयादीन को पुलिस ने हिरासत में ले गई थी। घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने थाना पुलिस पर शराब के नशे में घर में घुसकर अभद्रता व छेड़खानी करने और 15 हजार रुपए लूट लिए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में युवक की मारपीट किए जाने के बाद हालत बिगड़ गई। तब उसे छोड़ दिया गया। परिजन कुट्टू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार न होने पर सोमवार की रात मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई महाराज सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एन कोलांची और जिलाधिकारी सहदेव को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने घर में घुसकर जमकर तांडव किया और मारपीट करते हुए लूटपाट की। इसके बाद कुट्टू को थाने में ले जाकर अमानवीय प्रताड़ना देते हुए बेरहमी से पीटा। जिससे उसे गंभीर चोटे आई।

परिजन जब थाने पहुंचे तो मुंह नाक से खून बहने पर आरजू मिन्नत के बाद छोड़ दिया गया। कुट्टू को इलाज के लिए उले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाना अजनर पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उधर थानाध्यक्ष अजनर महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था।

निजी मुचलके पर थाने से छोड़ा गया। थाने से जाने के बाद युवक द्वारा अधिक शराब पीने से हालत बिगड़ी। वह मारपीट किए जाने की बात को सिरे से खारिज कर रहे है। कहते है कि इससे पहले भी चार बार आरोपी अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है।


एसपी एन कोलांची का कहना है कि अवैध शराब के मामले में उसे हिरासत में लिया गया था बाद में उसे छोड़ दिया था। छोड़ने कई घंटें बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिली है कि वह शराब कड आदी था और बीमार रहता था। फिर भी मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed