फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up 100 saved teenager

और इस तरह लुटने से बच गई ‘एक बेटी की इज्जत’

Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
up 100 saved teenager
यूपी 100 गाड़ियां अपराधों के नियंत्रण में कारगर साबित हो रही
महोबा जिले में दौड़ रही यूपी 100 गाड़ियां अपराधों के नियंत्रण में कारगर साबित हो रही है। बुधवार को लड़की से बलात्कार की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लिया गया। और इस तरह ‘एक बेटी की इज्जत’ लुटने से बच गई। आरोपी के खिलाफ थाना पनवाड़ी में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना के पांच मिनट के अंदर यूपी 100 के पहुंचने से किशोरी की अस्मत लुटने से बच गई।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को पिता के साथ बाजार आई थी। बाजार से सामान खरीदने के बाद पिता आटो में बैठ गया जबकि गांव के ही बलवान राजपूत के कहने पर पिता ने किशोरी को बाइक में बैठा दिया। बलवान ने रास्ते में सुनसान स्थान पर बाइक रोक दी और किशोरी से छेड़खानी करने लगा। शोर शराबा मचाने पर खेत में काम कर रहे कुछ किसानों ने 100 नंबर पर सूचना दी और खुद दौड़कर पहुंचे। तुरंत ही पांच मिनट के अंदर यूपी 100 गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी की तहरीर पर बलवान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed