Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Crackdown on illegal firecracker fireworks worth Rs 3.5 lakh seized from six shops FIR against eight

उन्नाव: अवैध आतिशबाजी कारोबार पर शिकंजा, छह दुकानों से साढ़े तीन लाख के पटाखे जब्त, आठ कारोबारियों पर एफआईआर

Sat, 07 Nov 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Nov 2026 12:29 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव और अचलगंज क्षेत्र में बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छह दुकानों से करीब 3.50 लाख रुपये के पटाखे जब्त कर अवैध भंडारण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Unnao Crackdown on illegal firecracker fireworks worth Rs 3.5 lakh seized from six shops FIR against eight
अब्बासपुर में पटाखों की दुकानों में जांच करतें एएसपी आयुष श्रीवास्तव - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिना लाइसेंस अवैध रूप से आतिशबाजी बेच रहे आठ दुकानदारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। छह दुकानों से करीब 3.50 लाख के पटाखे जब्त किए हैं। इनके खिलाफ अवैध भंडारण की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अब्बासपुर स्थित पटाखा बाजार में एएसपी उत्तरी और सीओ ने घर के सामने संचालित दो दुकानों को बंद कराया।

विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनी सिंह ने अब्बासपुर स्थित पटाखा दुकानों की जांच की। स्टार फायर वर्कस और राजेश राजपूत फायर वर्कस का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं था। इसके अलावा मानक से अधिक पटाखों का भंडारण मिला। इस पर दुकानों को बंद करा दिया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने छोटा चौराहा स्थित गंदा नाला के पास इसरत अली की बक्से की दुकान से एक गत्ते में दैमार बरामद किए।

विज्ञापन
Trending Videos

भारी मात्रा में माल बरामद किया
इसकी अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण त्रिपाठी ने बिना लाइसेंस कस्बे में पटाखों की बिक्री कर रहे संतोष गुप्ता, नीरज गुप्ता, अजय, अंकित और मोनू गुप्ता के पास से भारी मात्रा में माल बरामद किया। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि अचलगंज में सिर्फ एक दुकानदार को ही आतिशबाजी बनाकर बेचने का लाइसेंस मिला है।

विज्ञापन

डीएम: पटाखों की अवैध बिक्री रोकें एसडीएम और सीओ
डीएम घनश्याम मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी को पटाखों के अवैध भंडारण की जांच करने के निर्देश दिए। कहा कि आबादी क्षेत्र में पटाखों की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अग्निशमन दल और एंबुलेंस सक्रिय रहें। कार्यकारी अधिकारी को साफ-सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने को कहा। मिलावटी खाद्य पदार्थ व शराब की जांच और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती के भी आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed