{"_id":"5822d9fc4f1c1ba16fb387af","slug":"uncle-killed-his-wifes-brothers-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की का गला घोंटकर फूफा ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की का गला घोंटकर फूफा ने मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
औरैया के खानपुर कस्बे में एक मानसिक विक्षिप्त मजदूर ने अपनी भतीजी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खानपुर निवासी जमाल अहमद की बेटी रोजी (12) अपने फूफा इकबाल के घर गई हुई थी। बुधवार सुबह इकबाल ने किसी बात को लेकर रोजी से विवाद करना शुरू कर दिया और लड़ते-लड़ते गला दबाकर उसे मार डाला। हत्या की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। इकबाल ने भी अपना जुर्म कबूल लिया है। रोजी के पिता जमाल के अनुसार इकबाल मानसिक रूप से विक्षिप्त था।