फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two killed on the bike to enjoy moving Selfi

चलती बाइक पर सेल्फी लेने में दो की मौत

Sun, 10 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो / कानपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two killed on the bike to enjoy moving Selfi
बिठूर-मैनावती मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। - फोटो : amarujala
बिठूर-मैनावती मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक  पर स्टंट अौर खड़े होकर सेल्फी लेने में बाइकें अनियंत्रित होकर कार से भिड़ गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई हेलमेट नहीं लगाए था। कार में बारात विदा कराकर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन सवार थे, वे भी घायल हो गए। सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्लागंज मिश्रा कॉलोनी गोताखोर मोहल्ले में रहने वाले छात्र साजिद हुसैन, सुहैल खान, आमिर, वसीम, आसिफ और अंकुर शनिवार को घर में बिना बताए बिठूर वॉटर वर्ल्ड घूमने गए थे। दोपहर बाद करीब दो बजे सभी छात्र अपनी अपाचे बाइकों से घर लौट रहे थे। तीन बाइकों पर दो-दो छात्र बैठे हुए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों की माने तो धनऊपुरवा गांव, जैन इंटरनेशनल स्कूल के सामने मैनावती मार्ग पर सभी बाइक सवार एक -दूसरे से रेसिंग कर रहे थे। बाइक पर पीछे बैठे युवक अचानक फुटरेस्ट पर खड़े होकर पीछे आ रहे साथियों संग सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान दो बाइकें बेकाबू हो गईं और सामने से आ रहीं कार से सीधा जा भिड़ीं। दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक बाइक लगभग 15 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों में आग लगने के साथ ही परखचे उड़ गए। अंकुर वर्मा (18) और साजिद हुसैन (19) की मौके पर ही मौत हो गई  बाइकों पर पीछे बैठे सुहैल और आमिर के गंभीर चोट आने के साथ ही पैर टूट गया। तीसरी बाइक पर सवार दो युवा बाल-बाल बच गए।

कार सवार दूल्हा श्रीकृष्ण सिंह और दुल्हन सुनैना और बंशलाल, विजय, शिवबेटी, वंदना भी घायल हो गईं। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को हैलट में एडमिट कराया। हादसे ही खबर मिलते ही अंकुर के होमगार्ड पिता सतीश वर्मा हैलट पहुंचे और बेटे का शव देख बदहवास हो गए। साजिद की मां इस्लामन भी लाडले साजिद का शव देख आपा खो बैठी और दहाड़े मारकर रोने लगी। 

ईदी के रुपये से मौज-मस्ती करने निकले थे 
कानपुर (ब्यूरो)। हादसे में घायल पांच युवक मुस्लिम परिवार से हैं। हादसे में बाल-बाल बचे आसिफ ने बताया कि ईदी के रुपये को खर्च करने के लिए सभी दोस्तों ने बिठूर वाटर पार्क घूमने का प्लान बनाया था। मोहल्ले में रहने वाले दोस्त अंकुर को भी साथ में ले लिया। सभी ने घर में अलग-अलग बहाने बताने के साथ ही ईद में खरीदे गए नए कपड़े पहने और घूमने चले गए।


दूल्हा-दुल्हन विदाई के बाद हैलट पहुंचे
चौबेपुर गबड़हा गांव के श्रीकृष्ण की बारात कुड़नी घाटमपुर गई थी। शनिवार को बारात विदा होने के बाद मैनावती मार्ग से होते हुए चौबेपुर जा रहे थे। कार में श्रीकृष्ण के बहनाई बंशलाल, विजय और रिश्तेदार शिवबेटी, वंदना बैठी थी। हादसे में कार सवार भी सभी लोग हैलट पहुंच गए। हैलट में साजिद-अंकुर के परिजनों ने दूल्हा पक्ष पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने माम%E
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed