फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two brother killed in road accident

एक्सीडेंट में दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 05 Mar 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 03:07 AM IST
विज्ञापन
two brother killed in road accident
होली पर माधवपुरम् सोसाइटी कल्यानपुर में रहने वाले राम रतन शुक्ला के घर की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। उनके दो जवान बेटे अनुज कुमार (29) और अंशु (28) की मंगलवार देर रात नारामऊ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


एसओ बिठूर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।  अनुज और अंशु माधवपुरम् की आईआईटी सोसाइटी में पिता राम रतन शुक्ला, मां, छोटी बहन और छोटे भाई सचिन के साथ रहते थे। शादीशुदा अनुज परिवार का बड़ा बेटा था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी रचना आठ माह के गर्भ से है। अनुज अपने पिता के साथ पुरोहिती का काम करते थे जबकि अंशु प्राइवेट गाड़ी चलाता था। छोटा भाई सचिन हाईस्कूल में है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सचिन अपने चचेरे भाई विपिन के साथ परीक्षा देकर घर लौट रहा था। रास्ते में ककवन में बाइक का एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सचिन और विपिन घायल हो गए। देर शाम इसकी जानकारी पाकर अनुज, अंशु अपने चचेरे भाई सुनील शुक्ला की कार लेकर उनके बेटे हिमांशु के साथ ककवन जा रहे थे। कार हिमांशु चला रहा था। रात करीब 11ः30 बजे नारामऊ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में कार सामने से आ रहे ट्रक से टकराई।


सभी लोग कार में फंस गए। सूचना पर बिठूर पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकाला। तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। अंशु को रामा हॉस्पिटल लाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घायल हिमांशु को रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed