{"_id":"58daabc74f1c1bfe0a63f4d5","slug":"tweet-for-cm-yogi-and-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को किया ट्विट- ‘मेरे भाई का वनवास कब खत्म होगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम योगी को किया ट्विट- ‘मेरे भाई का वनवास कब खत्म होगा’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर शहर के बर्रा इलाके में रहने वाले एक लड़के ने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पुलिस के आला अफसरों को ट्वीट कर बारह साल से लापता भाई का पता लगाने की गुहार लगाई है। उसने सीएम को लिखा है कि बीजेपी का 14 साल में वनवास खत्म हो गया है। उसके भाई का वनवास कब खत्म होगा। इस ट्वीट के बाद उसके पास यूपी पुलिस का मैसेज आया है।
ये प्रार्थना पत्र पोस्ट किया है
बर्रा में रहने वाले गौरव त्रिवेदी ने ट्वीट किया है कि ‘सर मेरे भाई का 2004 में समाजवादी गवर्नमेंट में अपहरण हो गया था। तब उसकी उम्र 12 साल थी। अब वह 24 साल का हो गया है, उसके भाई का अभी तक पता नहीं चला। जीवित है या नहीं, इसका भी कुछ पता नहीं। उसके केस के आरोपी जमानत कराकर खुलेआम घूम रहे हैं। आपसे गुजारिश है कि आप किसी तरह यह पता करवा दें कि वह जीवित है या नहीं।