फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ttwo communities clashed in darshanpurwa, jaam and stones

दर्शनपुरवा में दो समुदायों में भिड़ंत, जाम-पथराव

Sat, 24 Oct 2015 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ttwo communities clashed in darshanpurwa, jaam and stones
दर्शनपुरवा में शुक्रवार देर रात एक बजे मुहर्रम जुलूस मंे अराजक तत्वों ने दूसरे धर्म का बैनर फाड़ कर उसे पैरों तले कुचल दिया। विरोध करने पर लोगों को पीट दिया। इस पर दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठा होकर मारपीट-नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


फोर्स ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को समझाकर जुलूस वहां से आगे बढ़ाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कालपी रोड जाम कर दी और वाहनों पर पथराव किया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख डीएम, एसएसपी, एसीएम, सीओ स्वरूप नगर कई थानों की फोर्स और डॉयल 100 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने की कोशिश की। इस पर भीड़ पुलिस से भी भिड़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटवाकर लोगों को घरों के अंदर कर सकी। इसके बाद भी रह-रह कर लोग सड़क पर आते रहे। फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं देर रात हालात काबू करने को पीएसी भी बुला ली गई। उधर रावतपुर में भी लाउडस्पीकर बजाने पर रोका गया तो तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed