फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three person arrest in mauder case

युवक की हत्या में मामले में होमगार्ड समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव के समीप 6 दिसंबर को युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या मामले में पुलिस होमगार्ड समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक व हत्यारोपियों के बीच मकान कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद किया है।
विज्ञापन



झींझक तहसील क्षेत्र में छह दिसंबर को झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर किशौरा के मजरा पट्टी निवासी जसवंत पाल (28) घटना की रात कानपुर नगर के जरीब चौकी स्थित टाफी फैक्ट्री से काम कर घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में घात लगाये आरोपियों ने गढ़िया घासीराम गांव पुलिया के पास जसवंत को रोककर मकान पर कब्जा छोड़ने की बात कही। मामला उग्र होने पर हत्यारोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रात में शव मिलने की जानकारी पर पिता सुघर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की थी।

पिता ने पट्टीनिवासी होमगार्ड मलखान पाल, उसके पुत्र जितेंद्र, सूबेदार सहित गांव के शिशुपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात मलखान व उसके पुत्र जितेंद्र को खेतों में बनी झोपड़ी से धर दबोचा।


शिशुपाल को विजयरामपुर मार्ग पर रात पकड़ लिया गया। शिशुपाल की निशादेही पर पुलिस ने झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद किया है।

थानाध्यक्ष मंगलपुर अतर सिंह ने बताया कि जसवंत की हत्या मकान बंटवारे को लेकर होने की बात सामने आई है। मलखान पांच वर्ष से मकान का कब्जा नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed