फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thief reached in bank srong room

सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे छिड़ककर बैंक के स्ट्रांग रूम में घुसा चोर

Wed, 02 Nov 2016 11:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
thief reached in bank srong room
गैस कटर से स्ट्रांग रूम काटने की कोशिश
कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में चौकी के बगल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरी का प्रयास हुआ। शातिर चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। गैस कटर से काटने की कोशिश भी की। हालांकि किसी कारण वह सफल नहीं हो पाया। घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। चोर ने सीसीटीवी कैमरे में स्प्रे छिड़क दिया था। इस कारण वह अंदर घुसते हुए तो कैद हुआ है, इसके आगे की तस्वीर नहीं है।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टी के चलते बैंक शनिवार के बाद बुधवार को खुला। अंदर पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि बैंक के स्ट्रांग रूम को काटने का प्रयास हुआ। छानबीन की गई तो पता चला बैटरी रूम की खिड़की काटकर चोर अंदर घुसा। इस पर बैंक मैनेजर कमलेश मिश्रा ने कल्याणपुर थाने में शिकायत की। एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी पश्चिम सचिंद्र पटेल और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसएसपी के मुताबिक स्ट्रांग रूम को गैस कटर से कई बार काटने की कोशिश की गई है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसएसपी के मुताबिक शनिवार को बैटरी रूम में रखी बैटरी का पानी बदलवाया गया था। चोर भी बैटरी रूम से ही दाखिल हुआ था। बैटरी का पानी बदलने वाले से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है चोर रेकी के लिए पहले भी बैंक आया हो, इसके चलते पुरानी फुटेज निकलवाई जा रही है। शनिवार के काम के बाद बैंक बुधवार को खुला था। बैंक अधिकारी के मुताबिक स्ट्रांग रूम में करीब 18 से 20 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed