फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thief caught by app

एप से पकड़े वाहन चोर

Mon, 22 Feb 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thief caught by app
पनकी पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान मोबाइल एप की मदद से तीन वाहन चोरों को पकड़ लिया। ये तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। तीनों बाइक मालिक के बारे में कुछ भी नहीं बता पाए तो पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज ने भूपेंद्र शर्मा ने गाड़ी का नंबर मोबाइल एप (जिपनेट डॉट इन) पर डालकर चेक किया तो पता चला बाइक कल्याणपुर निवासी किसी कमलाकांत मिश्रा की है। इस पर कल्याणपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो बताया गया कि बाइक 15 फरवरी को आवास विकास कालोनी से चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें और एक स्कूटर बरामद की।
विज्ञापन


रविवार को प्रेसवार्ता कर एसपी पश्चिम सचिंद्र पटेल और सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह ने बताया कि तीनों चोर महोबा निवासी सुशील सिंह उर्फ छोटू, अली मोहम्मद और हमीरपुर निवासी अंकित उर्फ विजय हैं। सुशील सिंह गैंग का लीडर है। मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलने में एक्सपर्ट है। ये भीड़भाड़ वाली जगह से बाइक चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जिपनेट
दिल्ली पुलिस ने अप्रैल 2004 में जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) नामक साइट की शुरुआत की थी। अब इससे नई दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड भी जुड़े हुए हैं। ये सभी राज्य इस वेबसाइट के जरिये चोरी या खोए वाहनों, अज्ञात शवों, खोए बच्चों आदि की जानकारी साझा करते हैं। इस साइट को अब पुलिस अधिकारियों ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर ली है।

इस तरह करें इस्तेमाल

इस साइट का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। साइट (जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क) पर जाकर अपना लॉगिन बनाना होगा। इसके बाद इस पर कोई भी सूचना अपलोड की जा सकती है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed