फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man shot in Babupurwa

बाबूपुरवा में युवक को घेरकर मारी गोली

Wed, 07 Jan 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
The young man shot in Babupurwa
बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के नयापुरवा में रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को घेरकर पीटा और पीठ पर गोली मार दी। पड़ोसियों के दौड़ाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


भागने के दौरान बदमाशों की पिस्टल मौके पर छूट गई। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।

जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पड़ताल में तीन नाम सामने आए हैं, पुलिस देर रात तक बदमाशों की गिरफ्तारी को दबिश देती रही।  नयापुरवा निवासी महादेव सोनकर चकरपुर मंडी में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


घर में पत्नी विजय लक्ष्मी, तीन बेटे संजय, अंजय, राज सहित चार बेटियां हैं। छोटी बेटी पिंकी की बीते रविवार से तबियत खराब चल रही है। जिसका इलाज साइड नंबर वन स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात 10 बजे राज कंबल लेने के लिए अस्पताल से घर जा रहा था। घर से चंद कदम की दूरी पर पहले से ही खड़े लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया।

राज को बुरी तरह गिराकर पीटने लगे इसी बीच एक युवक ने पिस्टल से पीठ में गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी महिला शीला ने बताया कि राज के साथ मारपीट होता देख शोर मचाया तो पति धर्मेन्द्र उर्फ गुड्डू सहित मोहल्ले के दर्जनों लोग बाहर आ गए।

लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। इधर रीड़ की हड्डी में गोली धंसने से राज की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की जांच में बउआ, गोलू, इरफान के नाम सामने आए हैं।  


तीन नाम ट्रेस किए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। घायल राज के परिजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

- एके सिंह, सीओ बाबूपुरवा सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed