फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The speeding car wounded three

तेज रफ्तार कार ने तीन को किया घायल

Mon, 31 Aug 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
The speeding car wounded three

ग्रीनपार्क के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक बाइक और स्कूटी सवारों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। कार चालक ने पहली टक्कर ग्रीन पार्क के पास और दूसरी मर्चेंट चैंबर के सामने मारी।

विज्ञापन


बाइक सवार तीन लोग घायल हुए। भीड़ ने दौड़ाया तो कार लाल इमली की ओर भागी। इधर, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार और होमगार्ड अवधेश शुक्ला ने भी  बाइक से पीछा किया और कार को रहमानी मार्केट के पास पकड़ लिया। कार में सवार दोनों युवक भाग निकले।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाल रंग की एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार में दो लोग पुलिस लाइन की ओर से ग्रीन पार्क की ओर आ रहे थे। ग्रीनपार्क के पास कार ने बाइक सवार कर्नलगंज निवासी मोहम्मद नदीम को टक्कर मार कर घायल कर दिया। राहगीरों के शोर मचाने पर कार चालक भागा और मर्चेंट चैंबर के पास एक स्कूटी में टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार कारोबारी अशोक गुप्ता और उनका बेटा आशीष गुप्ता घायल हो गए। यह धनकुट्टी में रहते हैं। यहां से कार लाल इमली की ओर भागी। इस पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड के साथ अपनी बाइक से पीछा किया और पकड़ लिया। कार सवार लोग भीड़-भाड़ वाले रहमानी मार्केट के भीतर घुस कर भाग गए।

एसओ प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इलाकाई लोगों ने चालक की उम्र कम होने का आरोप लगाया है। छानबीन की जा रही है। अभी तक कार के मालिक का पता नहीं चल सका है।

टेंपो की टक्कर से चचेरे भाई घायल, हंगामा
डिप्टी पड़ाव में रविवार शाम तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से कुलीबाजार निवासी उजैब(20) और उसका चचेरा भाई रेहान(17) घायल हो गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार घंटाघर निवासी अमित राठौर(29) और बबलू(30) से भिड़ गई। ये दोनों युवक भी चुटहिल हो गए।

उजैब और रेहान का पैर टेंपो के पहिए के नीचे दब गया। सिर में भी चोट लगी। अचेत हालत में दोनों को उर्सला भेजा गया। गुस्साए लोगों ने आए दिन हादसे का हवाला देकर डिप्टी पड़ाव- बांसमंडी रोड पर जाम लगा दिया। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला तो भीड़ ने अन्य टैंपुओं में तोड़फोड़ की।

कंट्रोल रूम की सूचना पर रायपुरवा और अनवरगंज थाने की फोर्स ने पहुंचकर जाम खत्म कराया। अमित और बबलू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि उजैब के पिता हाजी मोहम्मद जुनैद ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज हो गई है। चालक की तलाश की जा रही है।

बस ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत
कानपुर देहात।
अकबरपुर स्थित एनएचएआई गेस्ट हाउस के पास टूरिस्ट बस ने बाइक सवार रसूलाबाद के मऊ गांव निवासी अमरेश (25) पुत्र छोटेलाल और आशीष (26) पुत्र रामकिशन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अमरेश ने दम तोड़ दिया। आशीष को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि अमरेश रनियां में एक फैक्ट्री में काम करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। बाइक से वापस काम पर रनियां जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed