{"_id":"5808fb224f1c1b672c70524d","slug":"terror-of-dacait-goppa-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में डाकू गोप्पा का आतंक, 20 लाख की रंगदारी के लिए मजदूरों पर ढहा रहा कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रकूट में डाकू गोप्पा का आतंक, 20 लाख की रंगदारी के लिए मजदूरों पर ढहा रहा कहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
डाकू गोप्पा के आतंक से परेशान गांव वाले, चित्रकूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा गैंग ने फिर सरकारी कार्य में रंगदारी वसूलने के लिए मजदूरों पर कहर ढाया। दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क निर्माण रोककर डकैतों ने दर्जन भर मजदूरों को असलहों की बटों से पीटकर ठेकेदार से 20 लाख पहुंचाने के बाद ही काम शुरु कराने की धमकी दी। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे और मजदूरों को सांत्वना देकर पीएसी तैनात कर दी।
सरैंया से राजापुर के बीच लगभग आठ किमी लंबी कबरापुरवा से कौबरा को जोड़कर बन रही सड़क का काम चल रहा है। पेटी कांट्रेक्टर कैलाश मिश्रा ने बताया कि यह काम दो करोड़ का है। जिसमें अभी ढाई-तीन किमी की सड़क बन पाई है। बुधवार की रात को डाकू गोप्पा अपने इनामी साथी डाकू खरदूषण और आधा दर्जन असलहाधारियों के साथ कबरापुरवा स्थित मजदूरों के डेरे में धावा बोल दिया।
डेरे में मौजूद मजदूर सुंदरलाल ने बताया कि डाकुओं ने चारों तरफ से घेरकर सभी को बाहर निकाला और असलहों की बट से पिटाई कर ठेकेदार से कमीशन लाने को कहा। मजदूरोें ने ठेकेदार का नंबर न होने की बात कही तो दो मजदूरों के मोबाइल छीन लिए और धमकी देकर कहा कि जबतक दस प्रतिशत कमीशन नहीं पहुंचेगा तब तक सड़क निर्माण शुरु नहीं होगा। यदि काम हुआ तो ठेकेदार और मजदूरों को फिर पीटा जाएगा। इसकी जानकारी होते ही ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। ठेकेदार ने बताया कि शुक्रवार को पिटे मजदूरों का डाक्टरी परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।