फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terror attacks in bathinda kanpur connection

ये है बठिंडा में आतंकी हमले का ‘कानपुर कनेक्शन’

Fri, 03 Mar 2017 01:49 AM IST
मनीष निगम/अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
terror attacks in bathinda kanpur connection
पंजाब के बठिंडा में ब्लास्ट की फाइल फोटो
बठिंडा (पंजाब) में डेरामुखी के समधी कांग्रेस प्रत्याशी हरिमंदर सिंह जस्सी की चुनावी सभा के दौरान 31 जनवरी को हुए आतंकी हमले के तार कानपुर से जुड़ रहे हैं। वहां बम विस्फोट में प्रयुक्त मारुति-800 कार चुन्नीगंज स्थित कार शोरूम से खरीदी गई थी।  दूसरी कार लखनऊ के शोरूम से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


दोनों कारों में पंजाब परिवहन विभाग की सीरीज का बाइक का नंबर दर्ज दर्ज था। वहां की पुलिस ने कारों के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर दोनों शोरूम का पता लगाया। बृहस्पतिवार को बठिंडा पुलिस शहर आई और छानबीन की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र से एक शख्स को उठाया है। गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


बठिंडा में हुए बम विस्फोटों में 6 लोगों की मौत हुई थी। ये विस्फोट मारुति कार में प्रेशर कुकर बम के जरिए किए गए थे। मौके पर पुलिस को दो मारुति कारें मिली थीं। बाद में कारों की चेचिस और इंजन नंबर बठिंडा पुलिस ने हासिल किए और गुड़गांव पहुंची। वहां से जिस डीलर ने यह कार बेची थी, उसका नाम और पता हासिल किया। इसके बाद टीम लखनऊ और फिर कानपुर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लोकल पुलिस के साथ चुन्नीगंज स्थित कार के एक शोरूम पहुंची। वहां कार के खरीददार का ब्योरा मांगा।  1992 मॉडल की कार होने की वजह से कार मालिक की डिटेल शोरूम वाले नहीं दे सके। डिटेल देने के लिए पुलिस से पांच दिन का वक्त मांगा है। इसके बाद पुलिस ने कल्याणपुर आवास विकास-एक के साथ ही कल्याणपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की।


देर रात तक कल्याणपुर और बठिंडा पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करती रहीं।  कल्याणपुर सीओ संजीव दीक्षित ने बठिंडा पुलिस टीम के आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि किसी को पकड़ने या कोई कार्रवाई के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed