फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tease and send home pizza-burger

छेड़ते और घर भेजते पिज्जा-बर्गर

Fri, 15 Jan 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Tease and send home pizza-burger
स्वरूप नगर में छात्रा से छेड़खानी करने वाले रईसजादे शोहदे उसे न सिर्फ क्लास और रास्ते में परेशान करतेे, बल्कि उसे ऑन लाइन पिज्जा-बर्गर और महंगे गिफ्ट भेजकर जीना दुश्वार कर दिया। आठ-नौ अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन करते हैं। शोहदों की हरकतों और छेड़खानी से आजिज छात्रा की मां ने स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शोहदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही परिवार के साथ सेल्स टैक्स रोड में रहती है। पति का निधन हो चुका है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी काकादेव की एक कोचिंग से बैंकिंग की तैयारी कर रही है। कोचिंग में ही इटावा के रहने वाले दो छात्र दीपांशु और अरुणेश भी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। पढ़ाई के दौरान छात्रा की दोनों से दोस्ती हो गई। लड़कों ने घर आना-जाना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने दोनों की हरकतें और नीयत ठीक नहीं लगने पर उनका घर आना-जाना बंद करवा दिया। बेटी ने दोनों से दोस्ती भी खत्म कर ली, लेकिन उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा। छात्रा को प्रभावित करने के लिए उन्होंने ऑन लाइन शॉपिंग के जरिये पिज्जा-बर्गर, महंगे गिफ्ट भिजवाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही अलग-अलग आठ-नौ नंबरों से मैसेज और कॉल करके परेशान करने लगे। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहदे को चप्पल से पीटा मोबाइल छीना
नजीराबाद में शोहदे से तंग युवती ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा और मोबाइल छीन लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर नजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती तहरीर दिए बगैर शोहदे का मोबाइल लेकर चली गई। मौका देखकर शोहदा भी रफूचक्कर हो गया।

राजापुरवा कच्ची बस्ती काकादेव में एक युवती रहती है। युवती ने बताया कि कमला नगर निवासी बबलू नाम का युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शाम को वह गुमटी बाजार से पैदल घर जा रही थी। कमला नगर पार्क के पास बबलू ने पीछा करने के साथ ही उसे रोक लिया। शोहदे की हरकतों से आजिज युवती ने बीच सड़क चप्पल से धमकर धुनाई कर दी और उसका मोबाइल छीन लिया। नजीराबाद पुलिस ने बताया कि युवती ने शोहदे के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।


साउथ में भी बाज नहीं आ रहे शोहदे
कानपुर साउथ। साउथ सिटी में शोहदों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। बेखौफ शोहदे सरेराह युवतियों को खींच रहे और पुलिस है कि तहरीर न मिलने की बात कहकर मामला रफा दफा कर रही है। जिसके चलते स्कूल-कालेजों, पान व शराब की दुकानों के बाहर पूरे दिन शोहदों का जमावड़ा लगा रहता है और पुलिस है कि कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed