{"_id":"5c503e84bdec22739e2a4b2c","slug":"teacher-murder-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: विद्यालय से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई: विद्यालय से लौटते समय शिक्षक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
Tue, 29 Jan 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हरदोई जिले के पिहानी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया में तैनात विज्ञान शिक्षक की विद्यालय से पिहानी जाते समय नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया।
खबर लिखे जाने तक परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रुप से कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के इमराइननगर निवासी सुशील कुमार गुप्ता (40) पुत्र सुघरलाल पिहानी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया में विज्ञान शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी नीतू गुप्ता और पुत्री मानसी (14) के साथ पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में राजकुमार मिश्रा के घर पर किराए पर रहते थे। रोज की तरह ही मंगलवार को भी सुशील साइकिल से पिहानी से निपनिया स्थित विद्यालय गए थे।
विज्ञापन
दोपहर बाद दो बजे विद्यालय में अवकाश होने के बाद वह साइकिल से वापस पिहानी आ रहे थे। ग्राम हर्रैया के निकट नहर पटरी पर हेलमेट लगाए बाइक सवार ने उन्हें रोका और कुछ बातचीत की। इसके बाद उसने सुशील के सीने में दाहिनी ओर गोली मार दी और पिहानी की तरफ फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिहानी के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंच गए।

सुशील का शव देख बिलखती उसकी पत्नी नीतू
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच ग्रामीण सुशील की शिनाख्त कर चुके थे और निपनिया के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के बारे में जानकारी कर पुलिस ने उन्हें सूचना दी तो सुशील की पत्नी नीतू और पुत्री मानसी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दोनों ही सुशील का शव देख बिलख पड़ीं। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन किसी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
मोबाइल के सहारे हत्यारे तक पहुंचने की कवायद कर रही पुलिस
घटनास्थल से पुलिस को सुशील की साइकिल, विद्यालय संबंधी अभिलेख और मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन सुशील का ही है। पुलिस मोबाइल फोन के सहारे घटना के कारणों का पता लगाने और हत्यारों तक पहुंचने की कवायद कर रही है। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो प्राथमिक तौर पर किसी से विवाद की बात सामने नहीं आई है, लेकिन कहीं न कहीं लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी कहते हैं कि फिलहाल पत्नी और पुत्री बदहवास हैं। इसलिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। इतना पता चला है कि मृतक दो भाइयों में छोटा था बड़ा भाई पप्पू गुप्ता उर्फ संतोष छिबरामऊ पसनी बाईपास पर मोटर पार्ट्स की दुकान चलाता है और उसके पिता सुघर लाल भी दुकान पर बैठते हैं। उन लोगों के आ जाने के बाद अन्य बिन्दुओं पर पूछतांछ होगी।