{"_id":"5cfddc66bdec22070460ccbf","slug":"teacher-died-due-to-gun-shoot-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तिलक समारोह में शामिल होने गए शिक्षक की गोली लगने से मौत, बेटे ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: तिलक समारोह में शामिल होने गए शिक्षक की गोली लगने से मौत, बेटे ने लगाया ये आरोप
Mon, 10 Jun 2019 10:15 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में रविवार रात तिलक समारोह में शामिल होने गए शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असलापुर की है। यहां कल्लू उर्फ मझिले के पुत्र अवनीश का तिलक समारोह था। तिलक में शामिल होने के लिए ग्राम बूटामऊ निवासी बरवन के सहायक अध्यापक सुरेश वर्मा उर्फ श्यामू (55) पुत्र नन्हूमल भी गए थे।
रात लगभग 12 बजे सुरेश की तिलक समारोह में ही गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र अंबरीश का आरोप है कि कल्लू के दामाद शिवम निवासी करनपुर दत्त थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद ने तमंचे से नाक पर गोली मारकर सुरेश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हर्ष फायरिंग किए जाने के दौरान गोली लगने से सुरेश की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पांच लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया है।