फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   take poison after controversy with wife

पत्नी से विवाद के बाद जहर खाकर दी जान

Tue, 24 Jan 2017 12:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jan 2017 12:21 AM IST
सार

सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव की वारदात

विज्ञापन
take poison after controversy with wife
डेमो

विस्तार

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में पत्नी के विवाद के बाद पति ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रामकिशोर का बेटा बबलू (32) दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। उसने भटेउली गांव के निकट गर्रा नदी के किनारे तरबूज और सब्जी बोई थी। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके चलते करीब सात बजे वह खेत चला गया था। मृतक के छोटे भाई पपलेश ने बताया कि खेत के पड़ोस में ही गांव निवासी सीताराम का भी खेत है।
विज्ञापन


लगभग आठ बजे सीताराम ने बबलू को खेत में बेहोशी क ी हालत में देखा। सीताराम की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पपलेश का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर बबलू का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी बात से झुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। थाना प्रभारी संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed