फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   students attack on principal

झगड़ा रुकवाने पहुंचे प्रिंसिपल का लड़कों ने किया ये हाल

Fri, 03 Mar 2017 01:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
students attack on principal
डेमो पिक
दो छात्रों का विवाद सुलझाने पहुंचे स्कूल प्रिंसिपल का बदमाश छात्रों ने बुरा हाल कर दिया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़कों ने ईंट मारकर प्रिंसिपल का सिर फोड़ दिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। 
विज्ञापन

कंपिल थाने के गांव राईपुर चिंघटपुर निवासी धर्मेन्द्र (काल्पनिक नाम) कायमगंज रोड स्थित केएसआर इंटरकालेज में कक्षा छह में पढ़ता है। वह गुरुवार को वार्षिक परीक्षा का पेपर देने गया था। पेपर स्टार्ट होने से पहले सुबह वह गेंद खेलने लगा। तभी उसकी गेंद मोहल्ला पट्टी मदारी कंपिल निवासी कक्षा 11 के छात्र को लग गई। इस पर उसने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। पिटाई से नाराज लड़का प्रधानाचार्य मनोज कुमार के पास शिकायत लेकर पहुंचा। इस पर प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को डांटने लगे। इस बीच 11वीं में पढ़ने वाले सुमित (काल्पनिक नाम) ने ईंट उठाकर प्रधानाचार्य के सिर पर दे मारा। छात्र के हमले के बाद प्रिंसिपल लहूलुहान हो गए। इसके बाद दोनों छात्र कालेज की दीवार फांदकर भाग गए। शोर सुनकर कॉलेज स्टाफ ने घायल प्रिंसिपल को निजी नर्सिंग होम में ले जाकर उपचार कराया। प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों छात्रों के नाम कॉलेज से काट दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कंपिल थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed