दो हजार रुपए के लिए छात्र पर भांजी लाठियां, किया लहूलुहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के गांव गदाखान मानिकपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र कालिका प्रसाद पालीटेक्निक की पढ़ाई करता है। वह मुख्यालय के मोहल्ला सिविल लाइंस में किराए के कमरे में रहता है। शनिवार की देर शाम वह बाइक से गांव से मुख्यालय आ रहा था।
जैसे ही वह मुख्यालय के गांधीगंज के पास पहुंचा तो दो युवकों ने लाठी के सहारे उसे रोका। छात्र ने बताया कि सोनू व शिवम निवासी इलाहाबाद रोड कर्वी ने उसे रोकने के बाद तमंचा पेट में लगाकर जेब में रखे रुपये निकाल लिए।
विरोध करने पर उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। रात में ही वह कोतवाली में रिपोर्ट कराने गया था। रविवार को कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।