{"_id":"5809f8604f1c1b1030704878","slug":"stone-pelting-by-villagers-on-police-at-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने पहुंची थी पुलिस, गांव वाले समझे बदमाशों की टोली, किया पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने पहुंची थी पुलिस, गांव वाले समझे बदमाशों की टोली, किया पथराव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया गया। किसी तरह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर वहां से उल्टे पांव लौटे। घटना में तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं पथराव मेें कई लोगों के सिर भी फूटे हैं। भीड़ को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात करनी पड़ी। जनपद की स्वाट टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
सूचना मिलने पर कन्नौज सदर के सीओ समेत,एसपी, एडीएसपी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस की टीम 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार देर रात पुलिस ने सौरिक थानाक्षेत्र के कबीरपुर गांव में वारंटी रिफागत अली कोटेदार को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। रिफागत पर ग्राम प्रधान शमसून के घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट करने का आरोप है।
जिस समय पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची उसने घर में बदमाश घुसने का झूठा शोर मचा दिया। इस पर गांव वाले जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने पुलिस को घेरकर पथराव करना शुरू कर दिया। मौका पाकर रिफागत ने अपने देशी तमंचे से पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। इंसपेक्टर शिवपाल वर्मा को पैर मेें गोली लगी है जबिक दो होमगार्ड छर्रे लगने से घायल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा दरोगा महेंद्र सिंह समेत पुलिस टीम के कई साथी पथराव से बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद भीड़ को काबू करने के लिए भारी पुलिस फोर्स बुलाई गई। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को बदमाश समझ कर पथराव किया था, जबकि कह रही है कि गांववालों ने वारंटी के बचाव में पथराव किया। फिलहाल फोर्स की मोर्चाबंदी अभी भी जारी है।