फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stolen eight lakh from Retired Air Force man home

रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर आठ लाख की चोरी

Wed, 10 Feb 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
stolen eight lakh from Retired Air Force man home
बर्रा में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी दिनेश शुक्ला के बंद घर में सोमवार रात लाखों की चोरी हो गई। मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर नगदी समेत जेवर, कंप्यूटर और टीवी उठा ले गए। दिनेश का भतीजा मंगलवार सुबह घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन



बर्रा दो निवासी दिनेश की पत्नी किरन बेटी डॉली के पास कोयंबटूर गईं थीं। डॉली एयरफोर्स में है, जबकि बेटा नाइजीरिया में नौकरी करता है। दिनेश 28 जनवरी को पत्नी को लेने गए थे। देखरेख के लिए भाई कमलेश का बड़ा बेटा प्रखर उनके घर में सोता था। मंगलवार को एलएलबी की परीक्षा के चलते वह रात को पढ़ाई करने के बाद अपने ही घर में रुक गया।
विज्ञापन


सुबह कमलेश का छोटा बेटा निखिल मछलियों को दाना देने दिनेश के घर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कमलेश के मुताबिक चोर घर से करीब तीन लाख के जेवर, 30 हजार नगद, दो लाख की एलईडी टीवी, एक लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ तुलसीराम पांडे का कहना है कि दिनेश के आने के बाद ही चोरी गए माल की सही जानकारी हो पाएगी। फिलहाल तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed