फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA beat the brother and faithful

सपा विधायक के भाई और श्रद्धालुओं में संघर्ष, फायरिंग

Sat, 28 Mar 2015 03:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
SP MLA beat the brother and faithful
जूही लाल पैलेस के बगल में शुक्रवार शाम सपा विधायक के भाई और बारादेवी मंदिर में जवारा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं में संघर्ष हो गया। आरोप है कि विधायक के भाई ने बीच बचाव करने आई महिला को पीटा तो आक्रोशित भीड़ भड़क गई। विधायक के भाई को पीटने के साथ ही पथराव शुरू कर दिया और आगजनी की कोशिश की।
विज्ञापन


सिर पर ईंट लगने से विधायक के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पास के शराब ठेके के गार्ड और विधायक के भाई ने अपने छज्जे से कई राउंड फायर झोंके जिससे भगदड़ मच गई। पूरे बाबूपुरवा सर्किल का फोर्स, पीएसी और आरएएफ को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


देर रात फोर्स ने कड़ी मशक्कत से हालात काबू किए। सपा विधायक सतीश निगम के चचेरे भाई अनिल निगम की लाल पैलेस के बगल  में आटो पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार शाम को हजारों भक्त बारादेवी मंदिर में जवारा चढ़ाने के लिए दुकान के सामने से निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जवारे के कुछ लोग दुकान के सामने बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगे। अनिल निगम ने विरोध किया तो बहस शुरू हो गई। अनिल निगम ने एक महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस पर सैकड़ों भक्त अनिल के ऊपर टूट पड़े और पथराव शुरू कर दिया।

मारपीट में अनिल का सिर फट गया। बवाल बढ़ता देख पास के शराब ठेके के गार्ड ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। उधर, अनिल जान बचाते हुए दुकान के पिछले हिस्से में बने अपने घर में घुस गए। आक्रोशित भीड़ ने घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया तो अनिल ने छज्जे से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड हवाई फायर किए।

बवाल की सूचना पर भारी फोर्स पहुंच गई और भक्तों को शांत कराया। क्षेत्र में पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी गई है। उधर अनिल की हालत गंभीर होने पर हैलट के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सिर पर 11 टांके लगाए गए हैं।  अनिल के भाई अंजनी ने बताया कि पिछले साल भी जवारे के साथ आए उपद्रवियों ने दुकान पर हमला बोल दिया था।


अनिल के बेटे शुभम को बुरी तरह पीटा था जिससे उसका जबड़ा और हाथ टूट गया था। दोबारा हमला होने से परिवार बुरी तरह सहमा है। वहीं, इस संबंध में बात करने के लिए सतीश निगम को तीन बार फोन किया गया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed