फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader's body was dumped in cakeri

चकेरी में फेंका गया शव सपा नेता का था

Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP leader's body was dumped in cakeri
मनीष त‌िवारी (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
हत्या कर शुक्रवार को चकेरी के गायत्री नगर में फेंके गए शव की शिनाख्त मकरावटगंज निवासी सपा नेता मनीष तिवारी (25) के रूप में हो गई। मनीष मौजूदा समय में ब्राह्मण युवजन सभा में प्रदेश सचिव था। इससे पहले सपा छात्र सभा का नगर सचिव भी रह चुका था। परिजनों ने बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


अब तहरीर देकर किसी नजदीकी पर ही हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस के मुताबिक मनीष के कई लड़कियों के साथ संबंध होने की बात सामने आ रही है। इसके  चलते पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


मकरावटगंज निवासी विजय कुमार तिवारी बीआईसी मुख्यालय में कर्मचारी हैं। घर में पत्नी सरोज तिवारी, दो बेटियां अंशु, मोनिका और इकलौता बेटा मनीष तिवारी उर्फ किंग था। पिता ने बताया कि मनीष एक जून को देर रात पार्टी के कार्यक्रम से घर लौटा था। दो जून की सुबह गेहूं पिसाने गया था। इसके बाद रानीगंज निवासी पारिवारिक पंडित के घर चला गया। शाम चार बजे उनके यहां से निकला, फिर उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह अखबार में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पिता और मां ने मनीष के शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है। सिर पर चोट और हाथ में रस्सी बांधने के निशान भी मिले हैं। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव पं. संजीव मिश्रा ने बताया कि वे इस मामले में रविवार को एसएसपी से मिलकर हत्या के खुलासे के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। 

तीन थानों की सीमा विवाद में उलझा मामला
मनीष का शव शुक्रवार सुबह चकेरी में मिला था। हालात को देखते हुए हत्या भी साफ जाहिर हो रही थी। इसके बाद भी चकेरी पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को शिनाख्त होने के बाद कर्नलगंज का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। मनीष आखिरी बार कोहना थानाक्षेत्र के रानीगंज में देखा गया था। अंत में कर्नलगंज पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिटाई के बाद की गई थी कारोबारी की हत्या
कानपुर (ब्यूरो)। पनकी इस्पात नगर में बेरहमी से पिटाई के बाद केमिकल और स्क्रैप कारोबारी की हत्या करके शव फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें और अधिक खून बहने से मौत का कारण सामने आया है। 

गुजैनी जे-ब्लाक निवासी केमिकल ट्रेडिंग और प्लास्टिक स्क्रैप कारोबारी संजय गुप्ता (45) का शव शुक्रवार रात को इस्पात नगर में पड़ा मिला था। संजय घर से तगादे के लिए निकला था। पत्नी सुमित्रा और भाई विजय ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई है।

पनकी एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि सुनियोजित तरीके से हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। प्रॉपर्टी विवाद के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस और कॉल डिटेल का भी सहारा लिया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


चकेरी में अब मिला अधेड़ का शव
कानपुर (ब्यूरो)। चकेरी की कोयला नगर चौकी के सामने फ्लाईओवर पर शनिवार दोपहर अधेड़ (55) का शव मिला। शरीर पर बादामी चेकदार शर्ट और तहमत है। पुलिस के मुताबिक मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही वजह का पता चलेगी। वहीं, हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। शव कोयला नगर चौकी के सामने फ्लाईओवर पर पड़ा था और हाईवे पर चढ़ने के लिए रामादेवी चौराहे की ओर करीब डेढ़ किमी दूर कट है। ऐसे में आशंका है कि उसे मारकर यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed