फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp-bsp leaders firing before voting

सपा-बसपा समर्थकाें के बीच चलीं ताबड़ताेड़ गाेलियां, प्रत्याशी के बेटे सहित पांच घायल

Thu, 23 Feb 2017 09:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 09:07 PM IST
सार

-वोटिंग से पहले महोबा में सपा और बसपा समर्थकों में फायरिंग
-सपा प्रत्याशी के बेटे समेत चार की हालत गंभीर
-एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से आठ के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
sp-bsp leaders firing before voting
माहाेबा में फायरिंग के बाद घायल काे अस्पताल ले जाते लाेग

विस्तार

मतदान से चंद घंटे पहले महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र में सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच फायरिंग हुई। दाेनाें तरफ से पांच लाेग घायल हाे गए। इसमें दाे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

 

महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सिद्वगोपाल साहू और बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह हैं। 23 फरवरी को वोटिंग शुरू होने से चार घंटे पहले तड़के करीब तीन बजे दोनों प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए शहर के फतेहपुर बजरिया क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों आमने- सामने हो गए। गाली गलौच के बीच दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


गोली लगने से सपा प्रत्याशी के बेटे साकेत साहू, सपा समर्थक अब्दुल तारिक व अमित शर्मा एवं बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के भांजे राकेश सिंह निवासी मटौध गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान इलाके में सनसनी फैल गई। जिसमें साकेत साहू, निर्दलीय उम्मीदवार अाैर बसपा समर्थक राकेश सिंह, सपा समर्थक अमित शर्मा, अब्दुल तारीक अाैर मुकेश काे गाेलियां लग गई। साकेत के पेट के नीचे गाेली लगी है जबकि राकेश सिंह के सिर में गाेली लगी है। डाक्टरों ने साकेत साहू और राकेश सिंह की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया। साकेत साहू को परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सपा प्रत्याशी सिद्घगाेपाल की तरफ से बसपा समर्थकाें हिमांचल, सुधीर सिंह व भाेला  सहित छह लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस ने मामले काे चुनावी रंजीश बताया। 



 

ये है पूरी घटना

sp-bsp leaders firing before voting
महाेबा में फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस
- यह घटना महोबा ज‍िले के बजरिया पुलि‍स चौकी से कुछ दूरी पर हुई है। घटना का आरोप बीएसपी उम्मीदवार अरिमर्दन सिंह के बेटे हिमांचल और उनके नाती सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर है। इन सबके खिलाफ एफअाईअार दर्ज करवा दी गई है।
- इसके साथ ही सपा उम्मीदवार ने पुल‍िस अधीक्षक पर बीएसपी कैंडि‍डेट से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- घटना के अनुसार, सपा कैंड‍िडेट सिद्धगोपाल साहू का ड्राइवर रेलवे स्टेशन से चाय पीकर लौट रहा था। तभी बजरिया चौकी के पास बीएसपी समर्थकों की कार ने टक्कर मार दी।
- इस बात की जानकारी मिलने पर सपा कैंड‍िडेट का बेटा साकेत साहू और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला अध्यक्ष तारिक सहित एक दर्जन साथी मौके पर पहुंचे।
- आरोप है क‍ि वहां पहले से घात लगाए बीएसपी कैंडि‍डेट अरिमर्दन सिंह का पुत्र हिमांचल सिंह, नाती अभिमन्यु सिंह सहित दो दर्जन से अधिक बसपा समर्थक उन पर टूट पड़े।
- महोबा ज‍िले के बजरिया पुल‍िस चौकी से चार कदम की दूरी पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
- आरोप है क‍ि मदद के लिए सपा समर्थक बजरिया चौकी पहुंचे तो वर्दी धारियों ने हाथ खड़े कर दिए।
- इसके बाद हिमांचल सिंह सहित उनके समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में सपा कैंड‍िडेट के बेटे साकेत साहू, सपा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अब्दुल तारिक, सपा कार्यकर्ता अमित सहित एक अन्य को गोली लगी।
- घटना को अंजाम देकर सभी बसपाई मौके से फरार हो गए।
- घटना की सूचना मिलते ही एसपी गौरव सिंह सहित डीएम अजय कुमार और भारी पुलि‍स बल मौके पर पहुंच गया।
- पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सपा कैंड‍िडेट सिद्धगोपाल साहू ने 5 नामजदसहित दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
- सपा कैंड‍िडेट सिद्धगोपाल ने महोबा के एसपी गौरव सिंह पर बीएसपी कैंड‍िडेट से मिलीभगत कर घटना को अंजाम होना बताया है।
- उनकी मानें तो कई बार उनसे उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर कहा गया मगर उन्होंने कभी मदद नहीं की और आज ये घटना हो गई।
- साकेत सहित दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया।


मतदान की स्थिति 
महोबा 66 फीसदी 
हमीरपुर 65 फीसदी 
चित्रकूट 63 फीसदी 
 बांदा  60.20 फीसदी  
जालौन 60.14 फीसदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed