फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son killed his mother in farrukhabad

कलयुगी बेटे की पिटाई से निकल गया 'मां का दम' 

Sat, 26 May 2018 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 May 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Son killed his mother in farrukhabad
डेमो पिक
शराब के नशे में धुत युवक किसी बात पर छोटे भाई से झगड़ रहा था इसका मां ने विरोध किया तो बेटे ने अपनी बूढ़ी मां को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी युवक का मेडिकल कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली के कासिमबाग निवासी अनिलकुमारी (62) पत्नी जीत सिंह जाटव शुक्रवार रात घर पर थी। जीत सिंह रेलवे विभाग से रिटायर्ड है। वह बगल के कमरे में लेटे थे। देर रात जीत सिंह का बेटा राजीव नशे में धुत होकर आया। उसका किसी बात को लेकर छोटे भाई अमित से विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान अनिल ने अमित के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अमित घर से चला गया। इस दौरान विरोध करने पर उसने मां और पिता के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। झगड़े की सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद शव को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने राजीव को हिरासत में ले लिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल कुमारी का एक बेटा मनोज सेना है। उसका दूसरा बेटा अजय नोएडा में एक अस्पताल में कैंटीन चलता है। अजय को मां की मौत होने की सूचना मिली तो शनिवार सुबह वह अस्पताल पहुंच गया। अजय ने बताया कि घर पर मां, पिता और राजीव की पत्नी ममता देवी ही थी। अमित झगड़ा के बाद घर से चला गया था। उधर, कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed