फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son killed his father with sister husband

शराब का लती और अय्याश था बाप, जमीन बेचकर उड़ा रहा था सारी रकम, बेटे ने कर दिया ये कांड

Sat, 11 Nov 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
son killed his father with sister husband
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटा दुर्गेश व उसका बहनोई छोटक्के। 
यूपी के हरदोई में एक महीने पहले हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बड़े बेटे ने ही पिता को मारने के लिए सुपारी दी थी। पिता की अय्याशी से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


हरदोई पिहानी डर्रा निवासी शिवकुमार पाल की 13 अक्तूबर की रात घर में सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजन शुरुआत से ही संदेह के घेरे में थे। शुक्रवार सुबह पुलिस ने संदेह के घेरे में आए शिवकुमार के बड़े बेटे दुर्गेश व उसके बहनोई छोटक्के को जहानीखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। दुर्गेश ने बताया कि शिवकुमार शराब का लती और अय्याश था। जमीन बेचकर वह रुपये उड़ा रहा था। पिता ने एक बार उसकी साली को गलत नीयत से पकड़ लिया था। पत्नी के मौके पर आ जाने से वह बच गई।
विज्ञापन


सभी शिवकुमार की इस आदत से परेशान थे और उससे छुटकारा चाहते थे। कोतवाल ने बताया कि दुर्गेश ने शिवकुमार की हत्या की साजिश रची। उसने मां व कल्लू से सलाह ली। इसके बाद बहनोई छोटक्के पाल की मदद से सुपारी किलर जमाल से संपर्क किया। जमाल पचास हजार रुपये में हत्या करने के लिए तैयार हो गया। जमाल को दस हजार रुपये बतौर पेशगी दिए। दुर्गेश ने बताया कि 13 अक्तूबर को जमाल उसके बहनोई के साथ डर्रा आया। उसने (दुर्गेश) ने बाथरूम जाने के बहाने से घर का दरवाजा खोल दिया। देर रात जमाल ने छोटक्के के साथ घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि दुर्गेश और उसके बहनोई को जेल भेज दिया गया है। बताया कि सुपारी किलर जमाल निवासी पियरा थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी, साजिश में शामिल शिवकुमार की पत्नी नन्ही व कल्लू कहार पुत्र गजोधर निवासी डर्रा थाना पिहानी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed