{"_id":"602d477a8ebc3ee939036e9f","slug":"six-lakh-stolen-from-traffic-policeman-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यातायात पुलिसकर्मी के बंद मकान से छह लाख की चोरी, गांव गया था परिवार, सीसीटीवी में दो युवक कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: यातायात पुलिसकर्मी के बंद मकान से छह लाख की चोरी, गांव गया था परिवार, सीसीटीवी में दो युवक कैद
Wed, 17 Feb 2021 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चकेरी के सनिगवां में यातायात पुलिसकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत छह लाख का माल पार कर दिया। पुलिसकर्मी 10 फरवरी को परिवार के साथ गांव गया था। 16 फरवरी को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी।
घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर घर के अंदर घुसते कैद हुए हैं। मूलरूप से औरैया के बुमरीपुर गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह यातायात पुलिस कानपुर में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि चोर मेनगेट का ताला और सेंटर लॉक तोड़कर मकान में घुसे।
इसके बाद अलमारी में रखे 17 हजार रुपये और जेवर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर बुधवार को ही वह घर पहुंचे हैं। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।