फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shot soldiers son in kanpur

सिपाही के बेटे के सिर पर गोली मारी

Wed, 14 Jun 2017 12:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
shot soldiers son in kanpur
घायल सिपाही का बेटा
कानपुर के बिधनू में मंगलवार रात नौकर से झगड़े की रंजिश में सिपाही के बेटे को गोली मार दी गई। वह चचेरे भाई के साथ कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था कि गांव के एक परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद उसको गोली मार दी। भाई ने बचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसको भी पीटते हुए घायल कर दिया। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां सिपाही के बेटे को हैलट रिफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बिधनू के भारतपुर निवासी देवराज सिंह चंदेल सिपाही है। वह ललितपुर में तैनात है। उनका बेटा अखिलेश (23) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उनकी दूध डेयरी भी है। जिसमें काम करने वाले नौकर वीरू का किसी बात को लेकर गांव राजाराम कुरील के परिवार की महिलाओं से कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर राजाराम और अखिलेश के विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह भी दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था। शाम को अखिलेश चचेरे भाई विकल के साथ बर्रा कोचिंग गया था। इस बीच राजाराम को किसी ने यह कहकर भड़क दिया कि अखिलेश और विकल उन पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। गुस्से में राजाराज, बेटे उपेंद्र, भाई छुटके और अनिल के साथ गांव में घात लगाकर बैठ गए। देर शाम अखिलेश और विकल कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे थे कि उन्होंने हमला कर दिया। पहले उन लोगों ने डंडे से वार कर दोनों को बाइक से गिरा दिया। इसके बाद तमंचे से अखिलेश के सिर पर गोली मार दी। विकल ने भागने की कोशिश की तो उसको भी डंडे से पीटते हुए घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिजनों ने दोनों को हैलट ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने तहरीर पर राजाराम और उसके बेटे व भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed