{"_id":"5dee2ed88ebc3e881b4c24b0","slug":"shot-in-criminal-right-leg-in-police-encounter-in-ghatampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: पुलिस मुठभेड़ में अपराधी के दाहिने पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घाटमपुर: पुलिस मुठभेड़ में अपराधी के दाहिने पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Dec 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में शातिर के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के साढ़ चौकी क्षेत्र के कुंदौली गांव में बीते 1 नवम्बर की रात हुए दुकानदार रामबहादुर सिंह हत्याकांड का खुलासा घाटमपुर पुलिस ने सोमवार को कर दिया। चोरी की बड़ी वारदात की नीयत से दुकान के अंदर दाखिल हुये अपराधियों ने दुकानदार द्वारा पहचान कर लेने के बाद ईंट से सिर और सीने में ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला घोंट कर हत्या की। फिर एक खेत में शव दफना दिया।
घटना के बाद से पुलिस खुलासे को लेकर बहुत उलझी थी। सर्विलांस टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे रही। जिससे दोनों अपराधियों को पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। जिससे दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला।

सोमवार सुबह पुलिस दोनों आरोपियों को मृतक के कपड़े बरामदगी के लिये घटनास्थल में लेकर पहुंची तो ईंटों के ढेर में छिपाये रखे कट्टे से शातिर ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा।
इसी बीच पुलिस और दोनों अपराधियों की मुठभेड़ हो गयी। जिसमें शातिर के दाहिने पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी दोबारा पकड़कर कोतवाली भेज दिया गया है। घायल बदमाश को सीएचसी भीतरगांव से हैलट रेफर किया गया है।