{"_id":"6aa0639cc8ba373759055445","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157253-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बेटे की मौत और पति की हालत गंभीर होने से परिवार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बेटे की मौत और पति की हालत गंभीर होने से परिवार बेहाल
विज्ञापन
फोटो-14- निहाल (फाइल फोटो)
मौरावां। हड़हा-लऊआ मार्ग पर सोमवार की रात बाइकों की भिड़ंत में किशोर सहित दो की मौत हो गई थी। मंगलवार को किशोर का लखनऊ में आई और दूसरे का उन्नाव में पोस्टमार्टम कराया गया। मृत किशोर के पिता सहित दो घायलों का ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है। बेटे की मौत और पिता की हालत गंभीर होने से परिजन बेहाल हैं।
लखनऊ के वृंदावन सेक्टर दो कॉलोनी आवास-विकास निवासी हरिओम (45), बेटे निहाल (17) के साथ बाइक से सोमवार को पैतृक गांव कटरा चेतराय आए थे। माता-पिता से मिलने के बाद दोनों रात में लखनऊ लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे हड़हा-लऊआ मार्ग पर हड़हरा गांव के पास सामने से आ रहे मौरावां थाना क्षेत्र के बालमुकुंदखेड़ा निवासी प्रेमशंकर यादव (32) की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र और प्रेमशंकर के साथ रहे बालमुकुंदखेड़ा के ही दिनेश (28) पुत्र प्यारे यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान प्रेमशंकर और निहाल की मौत हो गई थी। घायल हरिओम और दिनेश का इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों में किशोर का लखनऊ और युवक का उन्नाव में पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माता-पिता का सहारा था निहाल
हादसे के शिकार निहाल की मां ज्योति ने बताया कि वह इकलौता बेटा था। अब बेटी लवी बची है। बेटे की मौत और पति हरिओम के सीने और पैर में गंभीर चोट होने से उनकी हालत गंभीर है। इससे मां-बेटी सहित चाचा चाचा संतोष, अंकित कुमार और चाची गुड़िया और प्रीति बेहाल हैं। चाचा संतोष ने बताया कि निहाल के शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कटरा में किया जाएगा।
प्रेमशंकर खेती से करते थे परिवार का पालन-पोषण
बाइकों की भिड़ंत में जान गंवाने वाले प्रेमशंकर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। बेटे की मौत से मां रामदुलारी, भाई उदयराज, कल्लू और हरिशंकर बेहाल हैं। भाई उदयराज ने बताया कि प्रेमशंकर दिनेश के साथ जमुनिहाखेड़ा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहीं से रात में दोनों लौट रहे थे।