फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shivling broken, attack on Police team in kannauj

कन्नौज: मंदिर का शिवलिंग तोड़ा, तमंचा लेकर पुलिस टीम को खदेड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 06:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Feb 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Shivling broken, attack on Police team in kannauj
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में गुलरियनपुर्वा गांव के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग को अधेड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस उसे मुश्किल से गिरफ्तार कर पाई। उसके पास से तमंचा और पुलिस की एसएलआर राइफल का कारतूस मिला है।
विज्ञापन


पुलिस उससे बरामद कारतूस की बाबत पड़ताल कर रही है। अधेड़ का कहना है कि उसके पास मंदिर जीर्णोद्धार के लिए चंदा नहीं दिया था। गांव के लोग इसके लिए ताने देते थे। इसी गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। यह गांव सदर कोतवाली क्षेत्र में है।
विज्ञापन


गांव में प्राचीन भगनेश्वर मंदिर का गांव के लोगों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसमें रामकेश यादव ने चंदा नहीं दिया था। मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने रामकेश यादव को इसके लिए ताना दिया। इससे नाराज रामकेश ने मंगलवार रात करीब 10 बजे मंदिर में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर उप निरीक्षक एनएल सिंह और रणधीर सिंह गौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने अपने घर से तमंचा निकालकर पुलिस टीम को खदेड़ लिया। पुलिस के ठिठकने पर वह घर में घुसकर छिप गया।

पुलिस ने मुश्किल से उसे गिरफ्तार किया। रामकेश यादव के कब्जे से 315 बोर का तमंचा मिला है। इसके अलावा यूपी पुलिस की एसएलआर राइफल का एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू की है।

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले की जानकारी नहीं है। पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के पास एसएलआर राइफल का कारतूस कहां से आया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed