फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sensational incident in Kanpur, crime news

कानपुर में सनसनीखेज घटना: चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल

Wed, 01 Sep 2021 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Sep 2021 04:58 PM IST
सार

पार्षद ने पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sensational incident in Kanpur, crime news
चोरी के आरोपी को पेड़ से बांधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पेड़ से रस्सी से बांध दिया। युवक खुद को गल्लामंडी चौकी के दरोगा का मुखबिर बता रहा था। मंगलवार को युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन


वार्ड 87 बिनगवां की पार्षद मेनका सेंगर ने बताया कि ब्रह्मनगर, मछरिया, पहाड़पुर इलाकों में डेढ़ माह में 20 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं। दो दिन पहले ब्रह्मनगर निवासी रजत सिंह ने घर के बाहर ऑटो का स्पीकर चोरी करते हुए दो युवकों को दौड़ाया था, जिसमें एक को लोगों ने पकड़कर गल्लामंडी चौकी को सौंप दिया था, लेकिन उसका साथी भाग निकला था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम दूसरे साथी को रजत ने देखा तो लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर उन्हें सूचना दी। पार्षद ने बताया कि उससे जब पूछा गया कि तुम कौन हो और कहां रहते हो। तो युवक बोला कि हम गल्लामंडी चौकी के दरोगा के मुखबिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम उन्हें बताते हैं कि कौन चोर हैं और कहां रहते हैं। कहां जुआं होता है। उसने बताया कि उसने अबतक चार लोगों को पकड़वाया है। पार्षद ने पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed