{"_id":"85cce75512eee333508c3230cb2a03d7","slug":"search-operation-in-halat-in-looking-for-captan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की तलाश में खंगाला हैलट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैप्टन की तलाश में खंगाला हैलट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटिहार से दिल्ली जा रहे महानंदा एक्सप्रेस से गायब हुए कैप्टन शिखरदीप की तलाश में शुक्रवार देर रात सेना, जीआरपी और लोकल पुलिस ने हैलट में सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना को जांच मेें पता चला कि शिखरदीप को घायल अवस्था में हैलट में भर्ती कराया गया है। इसी आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
रांची में ईएमसी में बतौर कैप्टन तैनात दिल्ली निवासी शिखरदीप छह फरवरी को रांची से दिल्ली के लिए चले थे। सात फरवरी को ट्रेन दिल्ली पहुंची। उनको लेने आए स्टेशन पहुंचे परिजनों को ट्रेन में उनका सामान मिल गया लेकिन शिखर का कुछ पता नहीं चला।
शिखरदीप के बहनोई श्रीप्रकाश ने कटिहार जीआरपी पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिखर के कानपुर के आसपास होने की संभावना को देखते हुए फौजी और स्थानीय जीआरपी भी उनकी तलाश कर रही है। देर रात सेना के कई जवान, जीआरपी और स्थानीय पुलिस कैप्टन की तस्वीरें लेकर हैलट के वार्डों में घूमी। स्टाफ से पूछताछ की। जीआरपी इंस्पेक्टर नंदजी यादव का कहना है कि अभी तक शिखर का पता नहीं चला है। वहीं आरपीएफ के अफसर के शिखर को बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।