फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scooter rider looted fifty thousand rupees from shop in farrukhabad

फर्रुखाबाद: दुकान से स्कूटी सवार युवक ने पचास हजार रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Mar 2020 12:00 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम न्यूज, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider looted fifty thousand rupees from shop in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में मोहल्ला राजीवगांधी नगर निवासी सुधीर कुमार वर्मा की मोहल्ला नाला मछरट्टा में दूध की दुकान है। वह बैंक जाने से पहले दुकान पर रुपये गिन रहे थे। नोटों की गड्डी काउंटर पर रखी थीं। तभी एक स्कूटी सवार आया और वहां से गड्डी उठाकर भाग गया। इस पर सुधीर ने बाइक से उसका पीछा किया।
विज्ञापन


मोहल्ला ग्राटगंज में युवक स्कूटी छोड़कर गलियों में भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्कूटी को थाने उठा लाई। पुलिस लूट करने वाले युवक की तलाश कर रही है। सुधीर ने बताया कि युवक पचास हजार रुपये लूट ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed