फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Savior Teenager boy found guilty of tampering with girl

'सांप' और 'छेड़खानी' का यह मामला सुनकर दंग रह गया पूरा गांव 

Mon, 02 Jul 2018 10:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Savior Teenager boy found guilty of tampering with girl
डेमो पिक

विज्ञापन

अपनी जान पर खेलकर किसी की जान बचाना मानवता के लिए मिसाल कहा जाता है लेकिन यूपी के महोबा के एक मोहल्ले में बच्ची की जान बचाने पर किशोर को कोतवाली जाना पड़ा। यह सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन घर के दरवाजे निकले सर्प के समीप खड़ी बच्ची को देखकर किशोर ने बच्ची को हाथ पकड़कर अलग कर दिया और सांप को पत्थर से कुचलकर मार डाला। इस पर बच्ची के परिजनों ने किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस किशोर को कोतवाली ले गई। 


महोबा शहर के मोहल्ला भीतरकोट निवासी गोलू (12) पुत्र आबिद सोमवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोस की 8 वर्षीय बच्ची सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान एक छोटा सांप किशोर को दिखाई दिया जो बच्ची की तरफ जा रहा था। किशोर ने जब सांप को देखा तो वह दौड़ पड़ा और खेल रही बच्ची का हाथ पकड़कर एक तरफ कर दिया। इतना ही नहीं गोलू ने सांप को पत्थर से कुचलकर मार डाला। बच्ची को सांप के काटने से बचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

विज्ञापन

 

इस दौरान पहुंचे बच्ची के परिजनों ने किशोर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को कोतवाली ले आई। मामला सुनकर लोग दंग रह गए। किशोर ने बताया कि बच्ची के पास अचानक सांप पहुंचने पर उसे लगा कि कहीं सांप बच्ची को काट न ले तो उसने उसे अलगकर खुद सांप को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर उसे कोतवाली लाया गया है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि किशोर ने मानवता दिखाई है लेकिन परिजन आरोप लगा रहे है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले में समझौता कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed