फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: थाने में ‘महाभारत सा नजारा’, आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसवाले घायल

Thu, 24 Aug 2017 08:32 AM IST
अनूप शुक्ला, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अनूप शुक्ला, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 24 Aug 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
sabotage in police station
कंपिल थाने में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़
बुधवार तड़के यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बड़ा बवाल हो गया। यहां के कंपिल थाने में आक्रोशित भीड़ लाठी, डंडे और ज्वलनशील पदार्थ लेकर घुस आई। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आग लगा दी गई और फिर जमकर पथराव किया। सिपाहियों ने जैसे ही लाठीचार्ज का प्रयास किया भीड़ ने पूरा थाना घेर लिया और पुलिसवालों की ही पिटाई कर दी। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कोटेदार को बिना वजह गिरफ्तार किया और फिर उसके गुप्तांग पर बेरहमी से वारकर उसे मार डाला। 

 

sabotage in police station
थाने में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़
फर्रुखाबाद कंपिल थाने के गांव समाउद्दीनपुर निवासी कोटेदार राधेश्याम शर्मा की मौत के बाद थाने में पथराव और आगजनी हुई। भाई राजेंद्र शर्मा का आरोप है कि कोटेदार बीती रात घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। रात 12 बजे एसओ ललितेश त्रिपाठी कुछ युवकों को लेकर आए। लड़कों के कहने पर ही राधेश्याम के गुप्तांग में लात मार दी। इस,से उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख थानेदार व सिपाही भाग गए। चीखपुकार सुनकर परिजन निजी वाहन से कोटेदार को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
sabotage in police station
थाने में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़
बुधवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर सैकड़ों ग्रामईम इकट्ठा होकर ट्रैक्टरों पर सवार होकर कंपिल थाने पहुंचे। थाने के बाहर कंपिल-सिवारा मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाने पर पथराव कर दिया। डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने के बाद पुलिसकर्मियों पर मुकदमा लिखने की मांग की गई। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सीओ कायमगंज नरेश कुमार व एसडीएम कायमगंज थाने पहुंचे। समझाने का प्रयास किया पर भीड़ शांत नहीं हुई। इस बीच कुछ लोगों ने वीडियो बना रहे सिपाहियों के कैमरे छीन लिए और मारपीट शुरु कर दी। इस पर सिपाही ने भी डंडा चला दिया। इससे पुलिस व ग्रामीणों में पथराव शुरु हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sabotage in police station
थाने में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़
एक घंटे तक चले पथराव से बचने के लिए पुलिसवालों ने दूसरे लोगों के घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान थाने में तैनात सिपाही ओमप्रकाश, युवक हरिओम, नायब तहसीलदार मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ के पैर में भी चोटें आई हैं। थाने के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी गई। इनमें एक बाइक दरोगा राम प्रसाद व दूसरी सिपाही सचिन कुमार की है। डीएम रविंद्र कुमार और एसपी दयानंद मिश्रा लोगों को शांत करने का प्रयास किया। डीएम ने एसओ ललितेश त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। सांसद मुकेश राजपूत और विधायक सुशील शाक्य भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed