{"_id":"5fa42e5a8c6f92443735b190","slug":"ruthless-killing-of-farmer-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: किसान की हत्या, आंखें भी फोड़ी, गमछे से गला कसकर मौत के घाट उतारने की आशंका, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: किसान की हत्या, आंखें भी फोड़ी, गमछे से गला कसकर मौत के घाट उतारने की आशंका, जांच शुरू
Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रिय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रायबरेली-लालगंज मार्ग पर बाबूगंज गांव के मोड़ के पास स्थित जंगल में गुरुवार सुबह किसान का रक्तरंजित शव मिला। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं थीं। गमछे से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका पुलिस ने जताई है।
पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल दो गिलास भी मिले हैं। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के भदार गांव निवासी जय सिंह (45) पुत्र पुत्तन पटेल किसान थे।
घर से बुधवार शाम करीब चार बजे जानवरों की दवा लेने चंदीपुर गांव आए थे। ग्रामीणों ने शाम 7 बजे जय सिंह को चंदीपुर में एक सैलून की दुकान के पास खड़ा देखा था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन
रात को घर न पहुंचने पर परिजन आसपास तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थानाक्षेत्र में रायबरेली-लालगंज मार्ग पर बाबूगंज गांव के मोड़ के पास जंगल है। सुबह ग्रामीण जंगल गए तो पेड़ के नीचे जय सिंह का शव पड़ा देखा।

रक्तरंजित शव देखकर ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए। जय सिंह की दोनों आंखें खून से सनी थी। आशंका है कि हत्या के बाद कोई नुकीली चीज उसकी आंखों में घोंपी गई थी। एएसपी राजेश कुमार और सीओ सिटी संजय सिंह मौके पर पहुंचे।
फोरेसिंक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर किसान की शर्ट, अंगौछा, तंबाकू की चुनैटी मिली। शव से कुछ दूरी पर प्लास्टिक गिलास, शराब की खाली क्वार्टर की शीशी, पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट मिला।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि जय सिंह शराब पीता था। किसी पर भी शक नहीं जताया है। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे किसी तरह की रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है। परिचित का ही इसमें हाथ होने का शक है।
उसी के साथ ही जय सिंह ने शराब पी होगी। किसी बात पर नशे में विवाद हुआ होगा और तभी अंगौछे से गला कसकर हत्या की गई है। कॉल डिटेल और पास की शराब दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग निकलवाई जा रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।