फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Theft case solved within 48 hours; domestic help, burdened with lakhs of rupees in debt due

बांसवाड़ा: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने नौकर को बनाया चोर, 5-6 लाख का था कर्ज; मालिक के घर से चुराए 10 लाख के गहने

Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

ऑनलाइन गेम खेलने के कारण 5 से 6 लाख रुपये के कर्ज को चुकाने एक घरेलू नौकर ने अपने मालिक के घर से ही जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Theft case solved within 48 hours; domestic help, burdened with lakhs of rupees in debt due
पुलिस थाना कसारवाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कसारवाड़ी थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और गेम खेलने के कारण उस पर करीब 5 से 6 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने मालिक के घर से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार, 15 अक्टूबर को कसारवाड़ी निवासी कुतुबुद्दीन बोहरा ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वह दुकान बंद करके एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि घर की अलमारी में रखे उसकी पत्नी के दो सोने के कंगन, जिनका वजन करीब साढ़े पांच से छह तोला था, तीन ग्राम की एक सोने की अंगूठी, सोने जैसे दिखने वाले दो आर्टिफिशियल कंगन और 5,000 रुपये नकद गायब थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढे़ं: मां ने दो मासूम बच्चों पर कैंची से किए वार, फिर खुद को किया घायल; तीनों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू नौकर पर गहराया संदेह
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवादी की दुकान पर काम करने वाला नौकर वारदात के समय से ही काम पर नहीं आ रहा था। वह अपनी सामान्य गतिविधियों से भी गायब था। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का संदेह राहुल पुत्र गोरसिंह बारिया निवासी नवाटापरा, कसारवाड़ी पर गहरा गया।

पुलिस को सूचना मिली कि राहुल कसारवाड़ी चौराहे पर घूम रहा है और गुजरात भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में अपराध प्रमाणित होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



दो-तीन साल से ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि उसके पिता करीब 20 वर्षों से और वह खुद लगभग आठ वर्षों से परिवादी के घर पर मजदूरी करता था। पिछले दो-तीन वर्षों से वह बीडीजी विन गेम (BDG WIN GAME) नामक ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था। गेम खेलने के कारण उस पर करीब 5 से 6 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। आरोपी ने बताया कि इसी कर्ज के चलते उसने परिवादी कुतुबुद्दीन बोहरा के घर की अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

सोने के आभूषण और 2,000 रुपये नकद बरामद
पुलिस ने आरोपी राहुल की निशानदेही पर सोने के दो कंगन, एक सोने की अंगूठी, सोने जैसे दिखने वाले दो आर्टिफिशियल कंगन और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed