{"_id":"5fb92b928ebc3e9bf96c626a","slug":"ruthless-killing-of-a-teenager-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बांदा: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान
Sat, 21 Nov 2020 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले के अतर्रा में बहन के घर आई किशोरी से बहनोई के भाई ने दुष्कर्म कर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। किशोरी की बड़ी बहन पहुंची तो आरोपी धमकाते हुए भाग गया। देर रात आरोपी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
घटना अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के एक पुरवा की है। करीब डेढ़ माह पूर्व बहन का प्रसव होने पर उसकी मदद के लिए 17 वर्षीय किशोरी सतना (मध्य प्रदेश) के एक गांव से आई थी। शनिवार देर शाम किशोरी को उसके जीजा का अविवाहित छोटा भाई नन्हे जबरन घसीटकर बड़े भाई राजा के मकान में ले गया।
यहां कमरे में बंद कर दुष्कर्म के बाद सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के समय बड़ा भाई राजा, लल्लू तथा अन्य परिजन घर पर नहीं थे। आहट मिलने पर बड़ी बहन पहुंची तो नन्हे धमकाता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
किशोरी को मृत देख बहन ने पति को फोन कर सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा और इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म आदि की स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी के जान देने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।