{"_id":"58d623f54f1c1be6211a37bb","slug":"robbery-in-bjp-leader-house-by-dacoit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर डाका, पांच राउंड फायरिंग से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर डाका, पांच राउंड फायरिंग से सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
भाजपा नेता के घर डकैती और कई राउंड फायरिंग की वारदात से खलबली मची हुई है। कानपुर देहात के सरवनखेड़ा निवासी बीजेपी लीडर के घर शुक्रवार देर रात डकैतों ने धमाचौकड़ी मचाकर नकदी और सामान समेट लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
सरवनखेड़ा निवासी भाजपा नेता नरेश पांडेय प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे सशस्त्र बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। नकदी और जेवरात ले जाते समय नरेश की बेटी ने बदमाशों को देख लिया तो लुटेरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पांच राउंड फायरिंग की आवाज और शोर शराबे से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश भागने में सफल हुए। भाजपा नेता के घर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।