फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbers clashed with student

लुटेरों से भिड़ी छात्रा, तीन को पकड़वाया

Tue, 05 Jan 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर में एक फार्मेसी छात्रा शिवानी त्रिपाठी ने पर्स लूट रहे बाइक
विज्ञापन
सवार लुटेरे को दबोच लिया लेकिन लुटेरे ने बीच सड़क छात्रा को पटक दिया और पर्स लूटकर भाग निकला।

छात्रा से संघर्ष के दौरान एक लुटेरे का नकाब खुल गया और वहां मौजूद व्यापारी ने उसे पहचान लिया। व्यापारी ने लुटेरे का नाम-पता शिवानी को बताया तो वह परिजनों के साथ उसके घर पहुंच गई।  बाद में पुलिस ने बहादुर छात्रा की निशानदेही पर तीन लुटेरों को उठाया है। पूछताछ में लुटेरों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है।

सेक्टर आठ अंबेडकर पुरम निवासी शिवानी शहर के एक शिक्षण संस्थान से एम फार्मा कर रही हैं। शिवानी मूल रूप से इटावा की रहने वाली हैं और यहां अपनी बड़ी बहन रानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

 रविवार को शिवानी का जन्मदिन था। देर शाम शिवानी अपनी भांजी अपूर्वा के साथ मार्केट खरीदारी करने गई थी। वहां से लौटते वक्त र्साईं मंदिर चौराहे के पास पीछे से आए पल्सर बाइक सवार तीन लुटेरों ने पर्स लूटने का प्रयास किया।

शिवानी लुटेरों से भिड़ गई और बाइक सवार लुटेरे को दबोच लिया। दोनों में जमकर संघर्ष हुआ और शिवानी बीच सड़क गिरकर घायल हो गई।  शिवानी की एक अंगुली में फ्रैक्चर हो गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई।

वहां सैकड़ों की भीड़ मूक दर्शक बनी रही और लुटेरे चंपत हो गए। संघर्ष के दौरान एक लुटेरे का नकाब खुल गया और वहां मौजूद एक व्यापारी ने उसकी शिनाख्त करते हुए शिवानी को उसका पता बता दिया।

शिवानी ने फोन पर बहनोई सुबोध को सूचना दी और लुटेरों के घर तक पहुंच गई। जहां उसके परिजनों ने शिवानी को फटकार कर भगा दिया। बाद में छात्रा की निशानदेही पर कल्याणपुर पुलिस ने दबिश देकर अमन पांडेय, राजकुमार और आलोक को उठाया।

 कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तीनों ने पर्स लूट के साथ कई अन्य लूटों का भी खुलासा किया है। छात्रा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही कई लूटों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed