फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reports on 35 people who blocked gt road

शव रखकर जीटी रोड जाम करने वाले 35 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 13 Dec 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
reports on 35 people who blocked gt road
सरकारी कार्य में बाधा, 7 क्रिमनल एक्ट में कार्रवाई
कानपुर के शिवराजपुर में शुक्रवार रात सीएनजी सिटी बस और ट्रक दुर्घटना में मरे बस चालक के शव को जीटी रोड पर रखकर मुआवजे की मांग कर जाम लगाने पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में 15 नामजद समेत 35 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार (नौ दिसंबर) मध्य रात शिवराजपुर निवासी सीएनजी सिटी बस चालक राजीव कुमार (35) पुत्र छोटेलाल की दुर्घटना में मौत हो गई थी। रविवार को राजीव की पत्नी कमलेश कुमारी, पारिवारिक व मोहल्लेवालों ने जीटी रोड पर शव रखकर ढाई घंटे तक जाम कर दिया। जीटी रोड जाम होने से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर और आगरा, बरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

शिवराजपुर एसओ बृजेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार को जीटी रोड पर शव रखकर मुआवजे की मांग कर रहे परिवारीजनों को कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने थे। खुफिया रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने राजीव की पत्नी कमलेश कुमारी सहित बसंती पत्नी रामबाबू, सीमा पत्नी नरेंद्र, दिनेश सिंह पुत्र हीरालाल, श्रवण पुत्र रामप्रकाश, अंकित पुत्र राम प्रकाश, अरविंद पुत्र राम प्रकाश, नीतू पुत्र रामकुमार, छोटे लाल पुत्र ललतू, शंकर पुत्र ईश्वरी प्रसाद, राम पाल पुत्र महावीर, सविता पुत्री रामपाल, पवन कुमारी पत्नी गौतम, संतोषी देवी पत्नी सुरेंद्र, वीर सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह सहित 35 लोगों के विरुद्ध लोगों को उकसाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, 7 क्रिमनल एक्ट की  रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed