फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Religious Comment organically-stress

धार्मिक टिप्पणी पर बवाल-तनाव

Mon, 21 Dec 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Religious Comment organically-stress

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कथित धर्म विरोधी टिप्पणी करने पर बरेलवी और देवबंदी मसलक के लोगों में बवाल के बाद तनाव फैल गया।

विज्ञापन


भीड़ ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एकबुजुर्ग को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस किसी तरह बुजुर्ग को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गई तो आक्रोशित भीड़ ने थाने में भी हंगामा किया।
विज्ञापन


चमनगंज सईदाबाद निवासी मो. इस्माइल (60) रविवार शाम शफी होटल के पास अपने दोस्त मुन्ना टेलर की दुकान पर किसी काम से आए थे। दुकान पर मुन्ना के पास मौलाना अब्दुल्ला भी खड़े थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान इस्माइल ने अभद्र धार्मिक टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विवाद शुरू हो गया और लोगों ने इस्माइल की पिटाई कर दी। पुलिस हिरासत में ईस्माइल ने बताया कि उसकी मंशा किसी मसलक के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं थी। वहीं भीड़ का कहना था कि इस्माइल ने बेहद गलत बात कही।

लोगों ने इस्माइल को उनके हवाले करने की मांग को लेकर थाने में जबर्दस्त हंगामा किया। मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसपी पश्चिमी राजेश एस. ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।


एसपी ने बताया कि मौलाना अब्दुल्ला की तहरीर पर मो.इस्माइल और महफुजुर्रहमान उर्फ मुन्ना टेलर के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मस्जिद के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
कानपुर।
मसवानपुर फर्रा मस्जिद के पास सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। मस्जिद में बारावफात के संबंध में मीटिंग चल रही थी।

एकाएक फायरिंग से भगदड़ मच गई। मीटिंग में मौजूद पार्षद वाजिद सिद्दीकी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो भारी फोर्स पहुंची। जांच में पता चला कि इलाके के मंगल सिंह और झा परिवार के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में फायरिंग हुई है।

पुलिस ने इस विवाद को शिकायत के बाद भी गंभीरता से नहीं लिया था। एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि गोली चलाने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed