फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेड बुल बेचा तो दो लाख का जुर्माना

Tue, 07 Mar 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
red bull is harmful
रेड बुल हानिकारक एनर्जी ड्रिंक
कानपुर में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक पर बैन लगा दिया गया है। अगर कोई इसे बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसे दो लाख का जुर्माना चुकाना होगा।  कंपनी की अपील पर दोबारा कराई गई जांच में सैंपल फिर अनसेफ (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक) निकला है। ‘अमर उजाला’ ने जुलाई 2013 में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। अभिहीत अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि दो बार सैंपल की जांच में रेडबुल एनर्जी कोल्ड ड्रिंक्स अनसेफ पाई गई है। इसलिए इसकी बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जिन दुकानदारों को रेडबुल की बिक्री किसी भी हाल में न करें।

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

red bull is harmful
डेमो पिक
रेड बुल पीने वालों को शायद इसके साइड इफेक्ट नहीं पता हैं। रेड बुल हानिकारक साबित हो सकती है। ये बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है इसके बावजूद ये ड्रिंक स्कूलों की कैन्टीन और अस्पतालों में बेचे जा रहे हैं।  एनर्जी ड्रिंक रेड बुल को दोबारा टेस्ट में अनसेफ बताया गया है। इसके बाद से कानपुर सहायक आयुक्त ने इस पर बैन लगा दिया। सोमवार को कानपुर के एक थोक विक्रेता के यहां छापेमारी कर 1470 केन सीज कर दिए गए।

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

red bull is harmful
रेड बुल हानिकारक एनर्जी ड्रिंक
कानपुर से पहले देहरादून में भी ये एनर्जी ड्रिंक अनसेफ बताया गया था। लैब की जांच रिपोर्ट में  रेड बुल के सैंपल मानकों (मिस ब्राडिंग) के अनुरूप नहीं पाए गए हैं।  विशेषज्ञों के मुताबिक ड्रिंक्स कंपनियां जिस एनर्जी का दावा करती हैं, वह कैफीन और शुगर की अधिक मात्रा से मिलती है जो घातक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

red bull is harmful
रेड बुल
कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स के मुकाबले एनर्जी ड्रिंक्स ज्‍यादा खतरनाक हैं। इन दोनों का सीधा संबंध दिल की बीमारियों, कुछ विशेष तरह के कैंसर, जोड़ों के दर्द और डायबिटीज से है।
विज्ञापन

अगर आप रेड बुल पीते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें...

red bull is harmful
रेड बुल
अमेरिका के मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी का कहना है एक एनर्जी ड्रिंक में 12 कैन कोला के बराबर कैफीन हो सकता है। इसलिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के मरीजों को इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। यह जानकारी कई एनर्जी ड्रिंक्स की कैन पर भी दी गई होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed