फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape of teanager in hamirpur

मानवता शर्मसार: अधेड उम्र के दरिंदों ने मानसिक विक्षिप्त किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 19 Sep 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
rape of teanager in hamirpur
डेमो पिक
यूपी के हमीरपुर में रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यहां के भरूआसुमेरपुर इलाके में दो अधेड उम्र के दरिंदों ने शराब के नशे में हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। दरिंदों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त, किशोरी से पहले गैंगरेप किया और फिर डरा धमका कर उसे इतना प्रताड़ित कर दिया कि अब वह कुछ बोलने से पहले ही रोने लगती है। 
विज्ञापन


भरु आ सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बे में रविवार रात हैंडपंप पर पानी भरने गई मानसिक रोगी दलित किशोरी से दो लोगों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के टरकाने पर सोमवार को किशोरी को लेकर एसपी के पास पहुंची मां ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी की फटकार पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


किशोरी रविवार रात करीब आठ बजे मोहल्ले के हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि मोहल्ले का अधेड़ भूरा उसे बरगलाकर अपने घर ले गया। भूरा के साथ इसी मोहल्ले का उसका साथी सुरेश भी था। यहां दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इनके चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर मां और भाई को आपबीती बताई। परिवार के लोग लड़की को लेकर रात में ही भरुआ सुमेरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कहकर उन्हें टरका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह किशोरी को लेकर उसकी मां जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. से मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा को फटकार लगाई। इस पर पुलिस ने भूरा सिंह व सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, दलित उत्पीड़न के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी सुरेश को गिरफ्तार भी कर लिया। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे आरोपी भूरा की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed