{"_id":"5819fb8a4f1c1bab31436e15","slug":"ran-on-highway-without-driver-truck-farmer-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब हाइवे पर दौड़ा ‘बिना ड्राइवर का ट्रक’, किसान को कुचल दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब हाइवे पर दौड़ा ‘बिना ड्राइवर का ट्रक’, किसान को कुचल दिया
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
अनूपुर मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक किसान को ट्रक ने रौंद दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर घाटमपुर थाना सजेती के पास हाइवे पर दौड़े ‘बिना ड्राइवर के ट्रक’ ने एक किसान को कुचल दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये परिजनों ने जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
थाना सजेती के रडौली गांव निवासी इंद्रकुमार तिवारी (45) पेशे से किसान था। वह शादी-ब्याह में हलवाई का काम करता था। बुधवार दोपहर वह साथी छोटे दुबे के साथ काम की तलाश में बांध गांव जा रहा था। अनूपुर मोड़ पर छोटे ने अपनी बाइक खड़ी कर दी, इसी बीच इंद्रकुमार गुटखा लेने को हाईवे पार करने लगा। तभी, हमीरपुर की तरफ जा रही एसडीएम मौदहा की जीप आ गई। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट कर सड़क पर पहुंचा तभी एसडीएम मौदहा (हमीरपुर) की जीप से ट्रक भिड़ गया। जीप में एसडीएम के साथ सशस्त्र गार्डों को देखकर चालक स्टार्ट ट्रक से नीचे कूदकर भाग गया। सड़क पार कर रहा इंद्रकुमार बिना ड्राइवर के ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।