{"_id":"d5c6f9e1aeb12b050d4b41cddcc4ac62","slug":"ragging-in-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में रैगिंग, जूनियर डॉक्टर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कालेज में रैगिंग, जूनियर डॉक्टर को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 13 May 2015 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार देर रात रैगिंग को लेकर जेआर वन डॉ. हर्षवर्धन से मारपीट की गई। डॉ. हर्षवर्धन ने जेआर टू के तीन डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बचने के लिए वह भागे तो दरवाजे में भिड़ने के कारण उनके हाथ में चोट लग गई है।
स्वरूप नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेआर वन डॉ. हर्षवर्धन इस समय डॉ. एके गुप्ता की आर्थो यूनिट में हैं। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 11:30 बजे जेआर टू डॉ. हेमराज का हॉस्टल में रह रहे सभी जेआर वन के पास फोन आया कि फौरन एसआर रूम में पहुंचे।
सभी लोग जब रूम में पहुंचे तो वहां जेआर टू डॉ. हेमराज, डॉ. संदीप विश्नोई और डॉ. रोहित जैन वहां मौजूद थे। डॉ. हेमराज ने सभी जेआर वन से मुर्गा बनने के लिए कहा। बकौल डॉ. हर्षवर्धन, उनके साथ आए लोग मुर्गा बन गए पर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो तीनों सीनियर डॉक्टर उन्हें पीटने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने भागने की कोशिश की तो तीनों ने कमरा बंद करके उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा और बाल भी नोचे। किसी तरह वह अपने को बचाकर भागे तो आगे के दरवाजे पर भिड़ गए। इसके चलते उनका बायां हाथ फट गया। इसके बाद रात करीब पौने दो बजे स्वरूप नगर थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जब डॉक्टर के साथ पुलिस हास्टल पहुंची तो तीनों आरोपी डॉक्टर वहां से भाग चुके थे। इंस्पेक्टर स्वरूपनगर राजीव द्विवेदी का कहना है कि मामले की तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।