फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rade of income tax in kanpur

कानपुर: करोड़ों के पुराने नोट बदलने वालों का पर्दाफाश

Thu, 29 Dec 2016 01:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rade of income tax in kanpur
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में करोड़ों रुपये के कालेधन को सफेद करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। मामले में  कई बड़े उद्योगपतियों के नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुख्ता सबूत और सूचना के आधार पर इनकम टैक्स विभाग और पुलिस की टीमें बुधवार रात बड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर पहुचीं। बासमती घी बनाने वाले मनटोरा ग्रुप के पांच ठिकानों पर छापेमारी हुई। सिटी सेंटर मॉल रोड स्थित ऑफिस में छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस मामले में मनटोरा ग्रुप के 7 लोगों से पूछताछ की जा रही है। 20 लाख रुपये कैश इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने जब्त कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से कमीशन में कालेधन को सफेद करने का धंधा चल रहा था। 18 पर्सेंट पर पुराने 1000 और 500 के नोट नई करेंसी में बदल दिए जाते थे। मंटोर ग्रुप के कोलकाता स्थित ठिकानों पर रेड की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed